फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two young men hostage robbery in shops

युवक को बंधक बना दो दूकानों में डकैती

Sun, 17 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 17 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two young men hostage robbery in shops
सुबह मामले की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भदोही-सुरियावां मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि कोतवाल ने डकैती की घटना से इंकार करते हुए इसे चोरी बताया।
विज्ञापन

मोढ़ बाजार निवासी अरुण दूबे की बाजार में ही किराना और कैलाश सेठ की आभूषण की दूकान है। प्रतिदिन की तरह दोनों व्यापारी शुक्रवार की रात दूकान बंद कर सोने चले गए। देर रात आए बदमाशों ने शटर तोड़ना शुरू किया तो सामने अपने बरामदे में सो रहे पिंटू तिवारी जाग गए। जब तक वह शोर मचाने का प्रयास करते बदमाशों ने उनके कपड़े फाड़कर मुंह ठूंस दिया और युवक को खाट में बांध दिया। युवक ने बताया कि बदमाश आठ की संख्या में थे। किराना व्यापारी अरुण दूबे के मुताबिक 45 हजार नकदी और 55 हजार से अधिक का सामान बदमाश ले गए।  जबकि आभूषण व्यापारी कैलाश सेठ ने बताया कि 15 हजार नकद और 50 हजार के आभूषण दूकान से गायब हैं। शनिवार सुबह मामले की खबर लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्र्रामीण वहां जुट गए। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए लोगों ने जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख मोढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने तीन दिन के अंदर मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। ग्राम प्रधान मोढ़ संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि एक महीने के अंदर मोढ़ बाजार में पांचवीं बार चोरी और लूट की घटना हुई है। पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। उधर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने डकैती की घटना से इंकार किया। उन्होंने कहा कि वहां चोरी की घटना हुई है और इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed