फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two women of the same family died due to earthen pot falling in bhadohi

भदोही: मिट्टी का ढूहा गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

Sat, 19 Feb 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Feb 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Two women of the same family died due to earthen pot falling in bhadohi
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में शनिवार की शाम करीब चार बजे घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालते समय ढूहा गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों देवरानी-जेठानी बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


ऊंज थाना क्षेत्र के ही अकोढ़ा गांव निवासी दो महिलाएं घर से कुछ दूरी पर स्थित दशथपुर में एक तालाब के किनारे मिट्टी लेने गईं थीं। वहां एक महिला मिट्टी की खोदाई कर रही थी और दूसरी उसे बोरी में भर रही थी, इसी दौरान ऊपर से भरभराकर मिट्टी गिर गई और दोनों उसी के नीचे दब गईं।
विज्ञापन


चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। हालांकि पुष्टि के लिए परिवार के लोग दोनों को लेकर गोपीगंज पहुंचे। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दूसरी महिला की भी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। मृत महिलाओं की पहचान सरोज और जड़ावती के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed