{"_id":"6055d8dd8ebc3ed8330007c4","slug":"two-vicious-thieves-arrested-goods-recovered-bhadohi-news-vns5808516131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह सफलता हाथ लगी। दो शातिर चोरों को आभूषण, नौ मोबाइल और एक चोरी की बाइक संग गिरफ़्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया।
शनिवार को कोतवाली परिसर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भूषण वर्मा ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चोरी की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम को लेकर एसपी रामबदन सिंह ने अभियान चलाने का निर्देश दिया था। उसी के मद्देनजर पुलिस लगातार काम कर रही थी। शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक प्रमोद सिंह यादव ने आकाश उपाध्याय निवासी बनकट और संकेत तिवारी निवासी वेदपुर ज्ञानपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से चोरी का एक बैग, नौ मोबाइल, एक सोने की चैन, एक चांदी की चेन, एक बाइक बरामद किया, जिसकी कीमत एक लाख से अधिक बताई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शुक्रवार की रात में सुभाष उपाध्याय की बाइक को चोरी कर लिए थे। बाइक की डिक्की से एक बैग मिला, जिसमें छह मोबाइल थे। 12 मार्च को छोटेलाल मौर्य के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां दो मोबाइल, चांदी के आभूषण मिला। 15 दिन पूर्व वेदपुर के विकास चंद्र पांडेय के यहां चोरी की। जहां सोने की चेन, एक मोबाइल और नकद रुपये मिले थे। सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।