{"_id":"5eb296988ebc3e909214919f","slug":"two-thugs-making-recovery-in-the-name-of-prime-minister-s-residence-bhadohi-news-vns523539887","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली कर रहे दो ठग धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली कर रहे दो ठग धराए
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के गुलौरी गांव में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धनउगाही करते हुए दो युवकों को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गांव वालों ने शक के आधार पर उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तब तक दोनों ने 14 ग्रामीणों से पैसे वसूल लिए थे। बाद में पता चला कि दोनों फर्जी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलौरी गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से वसूली कर रहे दो ठगों को ग्राम प्रधान की शिकायत पर 112 नंबर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी रजनीश पांडेय पुत्र प्रेमनाथ पांडेय निवासी राम का पुरा-ज्ञानपुर के पास से पूछताछ में पुलिस ने 14 फॉर्म और 2100 रुपये नगद बरामद किया।
प्रधान सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि रजनीश गांव के ही प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति के साथ गांव पहुंचा और शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, झल्लू देवी, शांति देवी, रन्नो देवी, रीता देवी आदि को झांसा देकर प्रधानमंत्री योजनांतर्गत आवास आने की बात कहकर फार्म भरवाकर अवैध वसूली करते हुए हरहाल में आवास दिलाने का दावा कर रहा था। जैसे ही ग्रामीणों ने सूचना प्रधान को दी। वह मौके पर पहुंच कर हकीकत जाने की कोशिश की तब मामला सामने आया। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई। कोतवाल केके राय का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।