फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two teenagers died due to electrocution during bath in tubewell in bhadohi

Bhadohi News: ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से दो किशोरों की मौत, एचटी लाइन का तार टूटने से हादसा

Fri, 29 Jul 2022 02:21 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 02:21 PM IST
सार

भदोही जिले के बंजारी गांव में ट्यूबवेल की पानी में नहा रहे दो किशोर करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाते तब तक दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two teenagers died due to electrocution during bath in tubewell in bhadohi
एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के बंजारी गांव में ट्यूबवेल की पानी में नहा रहे दो किशोर करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाते तब तक दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि हाईटेंशन तार टूटकर स्टे वायर में सट गया। जिस कारण करंट ट्यूबवेल की पानी तक पहुंचा और उसी में नहा रहे दोनों किशोर चपेट में आ गए और जान चली गई।

विज्ञापन


 गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के  चकनिरंजन गांव निवासी सौरभ (16) पुत्र मेवालाल और शनी (12) पुत्र राम सागर पड़ोसी गांव बंजारी स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान ट्यूबेल के पास लगे विद्युत पोल जिस पर 11000 वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था वह टूटा और स्टे वायर से से सट गया। स्टे वायर टंकी से सटा था।
विज्ञापन


इस वजह से पानी में भी करंट प्रवाहित हो गया और नहा रहे दोनों किशोर करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तार ठीक रहा होता तो हादसा न होता। तार को जिस इंसुलेटर से बांधा गया था वह भी क्षतिग्रस्त था। 11वीं कक्षा का छात्र सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि शनी दो भाइयों में बड़ा था जो कक्षा आठ का छात्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed