फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two teachers suspended for negligence, affiliated to BRC

लापरवाही में दो शिक्षक निलंबित, बीआरसी से संबद्ध

Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended for negligence, affiliated to BRC
स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय अनुपस्थित चल रहे डीघ ब्लॉक कलिकमवैया के शिक्षक और सुरियावां ब्लॉक के चौगना की शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। दोनों को बीआरसी से संबद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय चौगना में जरूरी कार्य पूर्ण न करने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बेहतर करने के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। अधिकतर स्कूलों में सुधार भी हो रहा है, लेकिन कुछ शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहे हैं। जिससे उन स्कूलों में योजनाओं के संचालन से लेकर पठन-पाठन प्रभावित हो रहा। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आख्या पर डीघ के कलिकमवैया कंपोजिट स्कूल के शिक्षक विनोद सिंह को निलंबित किया गया। उनपर आरोप था कि वह लगातार 20 से 25 दिन गायब रहते हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चौगना में प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई कि शिक्षिका सुमन मिश्रा स्कूल आती हैं या नहीं। जांच में शिकायत सही मिली। बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। चौगना में बच्चों की डीबीटी सहित अन्य कार्य पूर्ण न करने पर सहायक अध्यापक अंकित, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमनाथ से स्पष्टीकरण मांगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच कराई गई तो वह स्कूल में नहीं मिले। दोनों को निलंबित कर बीआरसी से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed