फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two teachers raising salary missing from a pancard

एक पैनकार्ड से वेतन उठाने वाले दो शिक्षक लापता

Fri, 03 Jul 2020 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Two teachers raising salary missing from a pancard
ज्ञानपुर।जिले में एक पैनकार्ड से वेतन उठाने वाले दो प्रधानाध्यापक लापता हो गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी दोनों उपस्थित नहीं हुए। मोबाइल फोन भी बंद आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रमाणपत्रों के सत्यापन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में करीब 1116 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 4047 शिक्षक एक लाख 54 हजार बच्चों को पढ़ाते हैं। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के समय कई स्तर पर जांच होने के बाद भी कई अभ्यर्थी फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी प्राप्त कर लेते हैं। सूबे में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति को लेकर आए मामलों को लेकर महानिदेशक की ओर से मई माह के सैलरी के आधार पर जांच कराई गई। जिसमें जिले के औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बभनौटी द्वितीय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव और अभोली के मऊरामशाला की हेडमास्टर श्याम दुलारी एक पैनकार्ड से वेतन लेते मिले। बलिया जिले में भी एक श्यामा देवी उसी पैनकार्ड से वेतन उठा रही थी। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने दो नोटिस भेजकर विभाग के समक्ष पक्ष रखने के लिए निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरी बार शाम साढ़े चार बजे तक बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह कार्यालय में इंतजार करते रहे। करीब साढ़े सात बजे तक दोनों शिक्षक नहीं आए। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। बीएसए ने कहा कि दोनों शिक्षकों के प्रमाणपत्र सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोनों का वेतन रोका जा चुका है। सत्यापन के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed