फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two teachers missing for several months, notice of termination of service

कई महीने से दो शिक्षक लापता, सेवा समाप्ति का नोटिस

Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two teachers missing for several months, notice of termination of service
बिना सूचना के कई माह से लापता चल रहे परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी। ड्यूटी पर न लौटने और न ही कोई सूचना देने के बाद शिक्षा विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति का फैसला किया है। शिक्षकों को नोटिस जारी कर पांच जनवरी तक तलब किया गया है। यदि वे नहीं आएंगे तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 892 कंपोजिट प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चार हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं। ब्लॉकों में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जो कई महीने से लापता चल रहे हैं। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्कूल में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे नहीं आए। मंगलवार को विभाग ने प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर सानी में तैनात शिक्षक विनय कुमार विश्वकर्मा निवासी गोपपुर को नोटिस जारी किया। वह 13 अक्तूबर 2020 से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग ने तीन बार नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। जिसको संज्ञान में लेते हुए अंतिम नोटिस जारी कर पांच जनवरी 2021 तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उक्त तिथि पर न आने पर सेवा समाप्त की जाएगी। इसी तरह ज्ञानपुर के कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में तैनात शिक्षिका साधना दूबे भी करीब डेढ़ साल से गायब चल रही हैं। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दो शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है। निर्धारित तिथि पर न आने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। ज्ञात हो, जिले में बीते चार साल में 15 शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। जिसमें वर्ष 2018 में एक साथ 12 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed