फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two students fell by eating steaming

लू के थपेड़ो से मुश्किल में नौनिहाल, दो छात्राएं गश्त खाकर गिरीं

Tue, 19 Apr 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 19 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
two students fell by eating steaming
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की लगी लाइन।
 भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सूरज की तपन और लू ने नौनिहालों की मुश्किल बढ़ा दी है। दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद गरीब बच्चे खुले पैर धूप में घर जाने को विवश हैं। सोमवार को मोढ़ के एक स्कूल में दो बच्चे गर्मी के चलते गश्त खाकर गिर गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य हुई। गर्मी को देखते हुए इलाहाबाद और वाराणसी जिलों में समय परिवर्तित कर दिया गया लेकिन जिले में प्रशासनिक स्तर से कोई पहल नहीं की गई। 
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन ने सभी को चौका दिया है। अप्रैल माह के पहले पखवारे से शुरू हुई गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन ब दिन तापमान बढ़ने के साथ ही लू के थपेड़ों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गर्मी और लू से आम आदमी के साथ ही नौनिहालों की मुश्किल भी बढ़ गई है। नए शेड्यूल में दोपहर एक बजे तक संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालय के बच्चों को लू के थपेड़ों को सहना पड़ रहा है। सोमवार को मोढ़ इलाके के प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गुंजा और पूरे गड़ेरिया की छात्रा नीलम गश्त खाकर गिर गईं। आनन-फानन में दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया जिससे स्थिति सामान्य हुई। 18 अप्रैल को ही यही स्थिति है जबकि परिषदीय स्कूल 20 मई तक संचालित होंगे। गर्मी के चलते स्कूलों में छात्र संख्या भी न के बराबर है। स्कूल से छूटने के बाद दोपहर एक बजे बच्चे नंगे पैर घर जाने के लिए विवश हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed