फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two sides face to face in land dispute jam on highway in bhadohi

भदोही: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, सड़क पर किया चक्काजाम, पुलिस बल मौके पर मौजूद

Sat, 08 Jan 2022 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Jan 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face in land dispute jam on highway in bhadohi
हाईवे पर लगाया जाम और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम रहा। इससे इस मार्ग से होकर आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सड़क जाम करने वाले एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन के दम पर पूर्व मंत्री परिवार के लोग जबरन जमीन कब्जा कर रहे हैं। पहले नामी कराकर बाउंड्री करा दी गई थी। बावजूद इसके और जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाने वालों ने पुलिस और राजस्व विभाग पर भी आरोप लगाया। कहा कि बीते दिनों गलत तरीके से पूर्व मंत्री के परिवार से एक व्यक्ति ने सिंहपुर निवासी कुछ लोगों पर एफआईआर भी करा दिया। इस तरह से धनबल के कारण पुलिस-प्रशासन भी पूर्व मंत्री के परिवारवालों का भी साथ दे रहा है।

करीब 30 मिनट तक चले चक्काजाम में पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोक भी हुईं। बाद में तहसीलदार ज्ञानपुर विजय यादव ने समझाकर मामला शांत कराया। सुरक्षा के मद्नेनजर गोपीगंज व ज्ञानपुर थाने की फोर्स भी डटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed