फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two sides beat up, revolver waved, seven challaned

दो पक्षों में मारपीट, लहराया रिवॉल्वर, सात का चालान

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two sides beat up, revolver waved, seven challaned
भदोही कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर अठगवां पुरानी मोढ़ में मामूली विवाद में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए अपना लाइसेंसी रिवाल्वर तक निकाल लिया और हवा में लहराने लगा। पुलिस ने दोनो पक्षों के सात लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि राकेश तिवारी और सौरभ पांडेय के बीच कहा सुनी से विवाद बढ़ा। इसके बाद दोनो ओर लोग आकर जमा हो गए और देखते देखते गाली गलौज शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि राकेश तिवारी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर हवा में लहराने लगे। इस बीच किसी से सूचना पाकर मौके पर मोढ़ चौकी पुलिस के पहुंचते ही सब तितर बितर हो गए। इस बावत मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि राकेश पक्ष के द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर केवल हवा में लहराया गया था। इस संबंध में राकेश पक्ष के चार व सौरभ पक्ष के तीन लोगों गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया। जबकि राकेश का रिवाल्वर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed