फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two people including student died due to lightning four people got scorched in bhadohi

Bhadohi News: बिजली गिरने से छात्रा समेत दो की मौत, चार लोग झुलसे; धान की रोपाई करते समय हुई घटना

Sat, 12 Jul 2025 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की माैत हो गई, वहीं, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रा और महिला की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Two people including student died due to lightning four people got scorched in bhadohi
दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident News: जिले में बारिश के दौरान शनिवार को बिजली गिरने से छात्रा सोनम (13) निवासी हथियाडील और महिला सुघरा देवी (45) निवासी समधा डीह की मौत हो गई। दोनों धान की रोपाई के दौरान बिजली की चपेट में आई। इस दौरान चार अन्य महिलाएं भी झुलस गई। जिनको सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

समधा डीह निवासी राजकुमार यादव के खेत में शनिवार को मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। सभी उसी गांव के निवासी थे। जिसमें सुघरा देवी (45), रीता देवी (40), कैलाश यादव (17) और अंतिमा देवी (15) शामिल रहीं। रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरु हो गई। जब तक लोग खेत से निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाते उसी दौरान बिजली गिर गई। 
विज्ञापन


इससे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सीएचसी औराई लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने सुघरा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में चल रहा है। इसी तरह हथियाडिल में डेहरिया निवासी प्रकाश मिश्रा का खेत बटाई पर लेकर धान की रोपाई कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से कक्षा आठ की छात्रा सोनम और कक्षा 12 की छात्रा संध्या सरोज गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोनम को मृतक घोषित कर दिया जबकि संध्या का उपचार सीएचसी औराई पर चल रहा है। सभी घायलों में किसी का पैर झुलसा है तो किसी का पेट तो किसी का पीठ। 

बताया जाता है कि सुघरा देवी का पति मुंबई में काम करता है, वह घर पर नहीं है। सुघरा देवी का 10 वर्ष का एक लड़का है जो दोनों आंखो से दिव्यांग है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संध्या सरोज और सोनम जैसे ही आसमान में बिजली चमकने और गड़गड़ाहट की आवाज शुरू हुई दोनों घर की ओर भाग रही थी, लेकिन रास्ते में ही उनके ऊपर बिजली गिर गई। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने कहा कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed