फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two people including a woman committed suicide by hanging themselves

Bhadohi News: महिला सहित दो ने फंदे से लटककर जान दी

Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman committed suicide by hanging themselves
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में महिला और एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। महिला ने आर्थिक तंगी से जान दी तो घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने आत्म हत्या की। बताया जा रहा है कि फंदे पर झूलने से पहले युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहला मामला कोतवाली के मछदवां गांव निवासी रामसिंह सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। उनके साथ ही उनका बेटा भी रहता है। घर पर उनकी पत्नी सुषमा (37) अकेली रहती थी। इन दिनों घर में आर्थिक परेशानियां चल रही थीं। जिसको लेकर सुषमा अवसाद में थी। रविवार की सुबह उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर पंखे में रस्सी के सहारे फंदे से झूल गई। काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां महिला का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर नगर के वार्ड नंबर छह निवासी राकेश कुमार शिक्षक हैं। इनका बड़ा बेटा प्रतीक चौधरी (26) सुरियावां में प्राइवेट जॉब करता है। एक सप्ताह पहले प्रतीक की पत्नी मायके गई थी। रविवार की शाम उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की। आशंका जताई जा रही है फोन पर कुछ विवाद होने के बाद उसने घर की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में अपने आपको बंद कर लिया और कमरे में लगे एंगल से सहारे फंदे पर झूल गया। काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, जवाब न मिलने पर कमरे में झरोखे के सहारे देखा तो प्रतीक फंदे से झूल रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि दोनों मामलों में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed