फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two minor boys drowned during bath in Gyanpur Gyan Sarovar bhadohi police search continues

Bhadohi News: ज्ञानपुर ज्ञान सरोवर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, तलाश जारी

Wed, 15 Jun 2022 12:27 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Jun 2022 12:27 PM IST
सार

 ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के पास ज्ञान सरोवर में बुधवार सुबह स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
two minor boys drowned during bath in Gyanpur Gyan Sarovar bhadohi police  search continues
ज्ञान सरोवर के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के पास ज्ञान सरोवर में बुधवार सुबह स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। दोपहर 12 बजे तक किशोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हादसे की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। ज्ञान सरोवर के आसपास भारी भीड़ जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ज्ञानपुर निवासी नौ वर्षीय विशु वाल्मीकि सरोवर में नहाने गया था। स्नान के दौरान खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख किनारे बैठा किशोर साहिल निवासी पत्तुपुर नई बाजार भी कूद गया। लेकिन वह बचाने के चक्कर में खुद ही डूब गया। बाद में अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed