{"_id":"61fecb4c16e38f1ab27311d7","slug":"two-lakh-30-thousand-left-out-of-vaccination-bhadohi-news-vns637165394","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन से छूटे दो लाख 30 हजार चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन से छूटे दो लाख 30 हजार चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीनेशन से वंचित दो लाख 30 हजार लोगों को जिले में चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 से 29 जनवरी तक घर-घर खोज अभियान में सभी को शामिल किया गया है। इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर बुलाकर वैक्सीन दी जा रही है।
वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के लिए जनवरी 2021 से वैक्सीन लगाई जा रही है। शुरूआत में फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन लगी, लेकिन बाद में 18 साल से अधिक उम्र, बुजुर्ग, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 98 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरी डोज सिर्फ 70 फीसदी को ही लग पाई। महामारी से बचाव के लिए दूसरी डोज न लेने वालों को खोजने के लिए 24 से 29 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2310 टीमें लगाई। जिसने गांव-गांव जाकर दो लाख 30 हजार लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि अभियान के तहत चिह्नित लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। टीकाकरण व्यवस्थापक प्रभात मिश्र का कहना है कि जिले में टीकाकरण कार्य छह सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र, 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 58 सबसेंटरों में किया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर जिले में कुल आठ हजार कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगा दी गई है।