{"_id":"6295192929507902e622c4f8","slug":"two-interstate-smugglers-arrested-illegal-liquor-worth-37-lakhs-recovered-bhadohi-news-vns656350027","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 37 लाख की अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 37 लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और ऊंज पुलिस को सोमवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। वहिदा विद्युत उपकेंद्र से दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 225 पेटी में दो हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 37 लाख रुपये आंकी गई है।
ऊंज थाने में सोमवार को क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडेय ने गिरफ्तारी का खुलाया किया। उन्होंने कहा कि हाइवे पर बढ़ती शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विशेष कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट और ऊंज थाने की पुलिस ने वहिदा विद्युत उपकेंद्र से छह चक्का डीसीएम से विभिन्न ब्रांड की 225 पेटी अवैध शराब बरामद किया। शराब तस्कर गैंग के समराज निवासी ग्राम द्वारिका तहसील बाढ़ड़ा थाना बढ़ड़ा जनपद चरखी दादरी हरियाणा और विक्रम निवासी ग्राम शेखपुर तीतरी तहसील मेहम थाना मेहम जनपद रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गैंग के सरगना समराज ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित शराब तस्करी का गिरोह है, जो हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब से अवैध शराब बनाकर देश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी कीमत पर बेचता है। अवैध शराब बिहार लेकर जा रहे थे और पकड़ लिए गए। बिक्री के बाद जो पैसा मिलता है, उसे हिस्सेदारी के अनुसार आपस में बंटवारा कर लेते है। सीओ ने बताया कि तस्करों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। बरामदगी टीम में एसटीएफ के उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, दिलीप सिंह, किशन चंद्र, अमित शर्मा, ऊंज एसओ बृजेश कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।