फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two international and two domestic expos will be held in Bhadohi

Bhadohi News: भदोही में लगेंगे दो अंतरराष्ट्रीय और दो डोमेस्टिक एक्सपो

Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two international and two domestic expos will be held in Bhadohi
भदोही। वरिष्ठ कालीन निर्यातक विनय कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भदोही में दो अंतरराष्ट्रीय और दो डोमेस्टिक एक्सपो आयोजित किए जाएंगे। एक्सपो में भागीदारी के लिए कीमतें मौजूदा दरों से आधी रखी रखी जाएगी। बृहस्पतिवार को वे कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) चुनाव के दृष्टिगत एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में कालीन उद्योग का बहुत नुकसान हो चुका है। ध्यान नहीं दिए जाने से समस्याओं से घिरकर काफी पीछे चला गया है। कहा कि एक्सपो मार्ट बनने का अब तक परिक्षेत्र को विशेष लाभ नहीं मिल सका है। हम यहां प्रत्येक वर्ष दो अंतराष्ट्रीय और दो डोमेस्टिक फेयर कराएंगे। कहा कि एक्सपो मार्ट का लाभ मझोले निर्यातकों को भी मिले, इसके लिए स्टॉल की मौजूदा कीमतों को आधा करेंगे। मौजूदा समय में स्टॉल की कीमत 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन


वरिष्ठ निर्यातक रवि पाटोदिया ने कहा कि आल इंडिया कॉरपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) और सीईपीसी को नजदीक लाएंगे। मौजूदा समय में कालीन निर्यात 14750 करोड़ है, जबकि इसे अब तक 60 हजार करोड़ पहुंच जाना चाहिए था। टीम के अन्य सदस्य संजय गुप्ता ने कहा कि हमें विकास पर ध्यान देना है। इसलिए हम पीछे की बातों पर न जाकर कालीन उद्योग के विकास की बात करेंगे। उन्होंने कालीन निर्यातकों से अपील की कि चूंकि इलेक्ट्रानिक (आनलाइन) मतदान होना है, इसलिए लोग अपना पासवर्ड किसी को न दें और खुद मतदान करें। इस दौरान 18वें प्रत्याशी के रूप में दीपक खन्ना के नाम की घोषणा की गई। तिलक राज खन्ना, उमेश शुक्ला बयालू, पंकज बरनवाल, नुमान अहमद, कमरुद्दीन अंसारी, जाबिर बाबू अंसारी ने विचार व्यक्त किए। संचालन अशफाक अंसारी ने किया। मौके पर अब्दुल सत्तार अंसारी, राशिद अंसारी, जीतेंद्र गुप्ता, नीरज बरनवाल, निशांत बरनवाल, रामचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed