फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two hundred and fifty vehicles were challaned on the highway

राजमार्ग पर हुआ ढाई सौ वाहनों का चालान

Wed, 03 Nov 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty vehicles were challaned on the highway
ज्ञानपुर। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बुधवार को राजमार्ग पर अभियान चलाकर ढाई सौ छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया। अभियान से वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, औराई, दुर्गागंज, सुरियावां, चौरी, जौनपुर, जंघई, बादशाहपुर आदि स्थानों तक आने-जाने वाले वाहन चालक और सवारों में भागदौड़ की स्थिति रही। बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व को लेकर जिले में बाहरी लोगों का आवागमन हो रहा है। परदेश से घर आने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर उतरने वाले परिवारों को रिसिव करने बाइक, चार पहिया वाहन चालक जांच अभियान में फंसते रहे। यात्री कर अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़ से वाराणसी लाल बालू लादकर जा रहे ट्रक चालक को झिलिया पुल के पास रोक कर कागजात की मांग की गई जो नहीं दे सका। ओवरलोड के आरोप में ट्रक का चालान किया गया। टोल प्लाजा लालानगर, गोपीगंज नगर, मिर्जापुर रोड तिराहा पर यातायात निरीक्षक शशिकांत ने लगभग 180 वाहनों का चालान काटा। अभियान के समय पुलिस के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed