{"_id":"69341a4109a3704c915645d54c2c7e94","slug":"two-hours-of-jam-vehicle-crawls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे जाम से रेंगती रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे जाम से रेंगती रहे वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को दोपहर दो घंटे तक लिप्पन तिराहे पर जबरदस्त जाम से यातायात थम गया।
बड़े वाहनों के बीच बाईक सवार भी ऐसा फंस गए कि उन्हें भी निकलने में घंटो लग गए। सीओ ने कहा कि जो सिपाही थे उन्हें चुनाव ड्यूटी में लगा दिया इसलिए आज दिक्कत हुई।
जानकारी हो कि लिप्पन तिराहे से लेकर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज तक जाम की समस्या नई नहीं है।
इसको देखते हुए लिप्पन तिराहे पर हमेशा दो सिपाहियों की तैनाती की गई है लेकिन शुक्रवार को दोपहर मौके पर किसी सिपाही के मौजूद नहीं रहने पर भारी जाम लग गया।
गजिया की ओर से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। इससे रेलवे क्रासिंग तक वाहनों की कतार लग गई। उधर जब जौनपुर की ओर से भी वाहन आ गए तो जाम की स्थिति विकट हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि जाम का कारण आम वाहन चालक ही होते हैं जो अपनी लेन तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।
लोगों ने कहा कि आज पुलिस ड्यूटी भी नदारद रही जिसका लाभ उठा कर लोगों ने जाम को लंबा कर दिया।
जाम में चार पहिया वाहनों के साथ साथ दुपहिया और तीनपहिया वाहन भी फसे रहे। इस बावत सीओ एपी सिंह ने बताया कि आम तौर पर तो सिपाही रहते हैं लेकिन आज सभी को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया जिससे समस्या हुई है।
कहा कि आगे से ऐसा न हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। हलांकि उन्होंने यह भी कहा कि जाम की समस्या से निजात के लिए आम लोगों को जागरुक होना पड़ेगा।