{"_id":"5eb198198ebc3e9046021e0f","slug":"two-friends-murdered-the-young-man-for-not-getting-a-hemp-bhadohi-news-vns523501132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही ः गांजा न मिलने पर दो दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही ः गांजा न मिलने पर दो दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
महराजगंज। बाजार के पश्चिमी छोर पर लंबे समय से बंद पड़े ईंट भट्ठे में मंगलवार को सुबह एक दलित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। औराई थानाक्षेत्र के कंसापुर गांव का निवासी युवक सोमवार रात आठ बजे से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने शाम होते होते मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक के गांव के ही दो हत्यारों डबलू सोनकर और रविशंकर उर्फ तुफानी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे गांजा न पिलाने की बात कही जा रही है।
औराई थानाक्षेत्र की महाराजगंज बाजार के पश्चिमी छोर पर बंद पड़े ईट भट्ठे में मंगलवार को तड़के युवक की लाश देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। उसकी शिनाख्त क्षेत्र के कंसापुर गांव निवासी किशन उर्फ नानक (22) पुत्र आसाराम हरिजन के रूप में की गई। गले में रुमाल लिपटा मिला। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घरवालों के मुताबिक वह राजकोट में रहता था। होली पर घर आया था और सोमवार रात आठ बजे से घर से लापता था। घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह जब ग्रामीणों ने उसकी लाश देखी तब घरवालों को पता चला। मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। घर वालों से पूछताछ की। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच को लगा दिया। उधर देर शाम तक पुलिस को सफलता भी मिल गई। कप्तान ने बताया कि तीनो एक ही गांव के और दोस्त थे। पकड़े गए डबलू और रविशंकर ने बताया कि तीनो अक्सर साथ में गांजा पीते थे और लत लग गई थी। इधर कई दिनों से गांजा पीने को नहीं मिला था। मंगलवार किशन गांजा पीते मिला लेकिन दोस्तों को नहीं पिलाया तो उनमे अनबन हो गई। इसी पर उसे उन्होंने पहले मारा पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर वहां से फरार हो गए।