फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two died in accidents , including

दुर्घटनाओं में शिक्षक समेत दो की जान गई

Thu, 26 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 26 Nov 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two died in accidents , including
 चौरी क्षेत्र के ब्रह्माश्रम मंदिर के समीप भदोही-वाराणसी मार्ग पर बुधवार को डंपर की चपेट में आकर शिक्षक की मौत हो गई, जबकि मंगलवार की देर रात भदोही कोतवाली क्षेत्र के अभयनपुर में दो बाइकों की जबर्दस्त टक्कर में ढाबे से भोजन कर लौट रहे बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन



भदोही: रोटहां (चौरी) निवासी धमेंद्र मिश्र (26) पुत्र दीनानाथ दो अन्य लोगों बबलू  तिवारी (22) और जितेंद्र दूबे (28) के साथ बाइक से भदोही में किसी ढाबे पर  खाना खाने आए थे।
विज्ञापन


लगभग 11.30 बजे तीनों जब घर लौट रहे थे कि अभयपुर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे असंतुलित होकर  तीनों गिर पड़े। बताते हैं कि दुर्घटना में धर्मेंद्र को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी दोनों युवक भी घायल अवस्था में काफी देर तक वहीं पड़े रहे। मदद की आस खत्म होने पर  दोनों घायल किसी तरह रोटहां लौटे और घर वालों को सूचना दी, तब जाकर लोग  घटनास्थल पर पहुंचे और धर्मेंद्र को पास के एक निजी अस्पताल में ले गए,  जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 बताया जा रहा है कि अगर घायल धर्मेंद्र को फौरी तौर पर समुचित इलाज मिल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।


चौरी: मिर्जापुर जिले में चील्ह थानाक्षेत्र के मउरिया गांव का निवासी अरुण मिश्र (53) वाराणसी के किसी विद्यालय में शिक्षक थे। बताया गया कि वे बुधवार को बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहे थे।

ब्रह्मश्रम मंदिर के पास भदोही-वाराणसी मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर बाबतपुर-भदोही फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगा बताया जा रहा है। दुर्घटना में बाइक सवार के सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।


आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर पास के एक मकान में छिप गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर डंपर भी थाने उठा ले गई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास मिले कार्ड से पता चला कि 28 नवंबर को होने वाले पहले चरण के पंचायत चुनाव में उसकी ड्यूटी भी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed