फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two-day mobile science exhibition concludes at Byalasi Inter College.

Bhadohi News: बयालसी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन

Thu, 30 Jul 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two-day mobile science exhibition concludes at Byalasi Inter College.
बयालसी इंटर कॉलेज में विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल करते विद्यार्थी। स्कूल प्रशासन
ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को विज्ञान की आधुनिक तकनीक और नवाचारों से रूबरू कराने के उद्देश्य से बयालसी इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की सचल विज्ञान प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आई विशेष विज्ञान बस छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस बस में दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आधारित कई स्वचालित एवं हस्त-चलित वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यालय के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विज्ञान बस का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर छात्रों को व्यावहारिक विज्ञान के साधनों की कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय की यह पहल बच्चों के मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने और उन्हें भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed