फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two corona infected found after 28 days

28 दिन के बाद मिले दो कोरोना संक्रमित

Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two corona infected found after 28 days
वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार कालीन नगरी में थम चुकी थी कि शनिवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हर कोई चौंक गया है। इससे पहले 18 मार्च को सुरियावां ब्लाक की रहने वाली दस वर्षी बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है। कहा कि सतर्कता ही बचाव है। दो गज की दूरी मास्क जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो लोग कोविड से बचाव का वैक्सीन लेने से वंचित रह गए हैं, ऐसे लोग वैक्सीन लगवाने में लापरवाही न बरतें। सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को सतर्क रहना चाहिए। जो वैक्सीन नहीं लगवाएं हैं वे लगवा लें। बाहर जब भी निकलें तो मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

वैक्सीन से वंचित लोगों की पड़ताल
स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की जांच पड़ताल कर रहा है जो अभी तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ले सके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद से स्वयं सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। कोरोना के प्रति लापरवाही नहीं सर्तकता बरतने की जरूरत है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि सरकार की ओर से अभी कोविड को लेकर कोई नई गाइड लाइन नहीं आई है। वैक्सीनेशन करवाने के लिए निंरतर लोगों को जागरूक किया जाता है। प्रथम डोज शत प्रतिशत पूरा होने वाला है। दूसरी डोज लगवाने के लिए टीका केंद्रों पर युवाओं की भीड़ देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed