फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two cities ODF Plus, five got disappointment

Bhadohi News: दो नगर ओडीएफ प्लस, पांच को मिली मायूसी

Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two cities ODF Plus, five got disappointment
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की दो नगर पंचायत घोसिया, खमरिया को ओडीएफ डबल प्लस में शामिल किया गया है जबकि पांच निकाय को झटका लगा है। पाचों नगर पंचायतें स्वच्छता की गतिविधियों में सरकारी गाइडलाइन को पूरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन शासन की प्राथमिकता में शामिल है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसको लेकर करोड़ो रूपये भी खर्च कर रही हैं। हर साल शासन स्तर से निकायों का सर्वे कराया जाता है। जिसमें साफ-सफाई, खुले में शौच, पेयजल की सुविधाओं आदि की रिपोर्ट ली जाती है। पिछले महीने शासन स्तर से आयी टीम ने जिले की सात निकाय में सर्वे कर जमीनी हकीकत देखी। शनिवार को शासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची जारी की। जिसमें खमरिया और घोसिया नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस-प्लस में शामिल है। इसमें शामिल होने के लिए कुल 20 से अधिक मानक को पूरा करना पड़ता है। जनपद में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज है। पांच नगर पंचायत है ज्ञानपुर, खमरियां, सुरियावां, घोसिया और नई बाजार है। इन सभी निकायों में करीब 128 वार्ड है और तीन लाख के करीब यहां की जनसंख्या है। लखनऊ से आई टीम ने निकायों की सर्वे किया था। टीमें ने शौचालयों में हवा, पानी, बिजली, सेप्टि टैंक, साफ-सफाई, वाल पेंटिंग, दरवाजा, कुंडी, शौचालय पर गमले की स्थित, इंडिकेटर आदि सहित विभिन्न बिदुओं की जांच हुई थी। ये सब मानक पूरा करने के बाद खमरिया, घोसिया नगर पंचाायत को ओडीएफ प्लस में शामिल किया गया। ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल होने के लिए सामुदायिक शौचालय को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन



क्या ओडीएफ प्लस
ओडीएफ प्लस यानी ऐसी नगर पंचायत जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो, सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था हो। जहां पर केयरटेकर की तैनाती, समय समय पर उसकी मरम्मत कार्य कराया जाए। डेंटिंग पेंटिंग सुसज्जित हो सहित अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। डीपीएम नेहा कपूर ने बताया कि जनपद की दो नगर पंचायत घोसिया, खमरिया को ओडीएफ प्लस-प्लस में चुना गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर शहर, गांव को स्वच्छ रखने की निरंतर कोशिश की जा रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed