{"_id":"421eb2a6d2c8b753f2afc7eb59e9dab6","slug":"two-came-in-tehsil-145-cases-disposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तहसील में आए 145 मामले, निस्तारित हुए सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तहसील में आए 145 मामले, निस्तारित हुए सात
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें महज सात का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका। शेष मामले डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए परंपरागत ढंग से भेज दिया गया।
बुधवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने औराई तहसील में जनता की फरियाद सुनी।
औराई में निस्तारण के लिए कुल 81 प्रार्थना पत्र आए, इसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। दिवस में डीएम ने अधिकारियों के कार्यो की संक्षिप्त समीक्षा भी कर डाली।
बताया कि तहसील दिवस की शिकायतें सर्वोच्च प्राथमिकता में आती है, इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। तहसील दिवस में अधिक मामले राजस्व के थे, इसमें लेखपालों की उदासीनता उजागर हो रही है, इसके बाद पुलिस महकमें के थे।
विज्ञापन
कैंप में विकलांग शिविर लगाया गया, 30 विकलांगों को जांचकर प्रमाण पत्र दिया गया। दस को रेफर कर दिया गया। इस अवसर पर एडीएम हरीलाल यादव, सीडीओ आरपी.मिश्र, प्रभारी डीएसओ विवेक श्रीवास्तव, बीएसए डॉ.सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीपीआरओ, रामआसरे दूबे आदि रहे।
इसी तरह ज्ञानपुर तहसील दिवस में एसडीएम विपिन कुमार, तहसीलदार जगदीश प्रसाद पांडेय ने जनता की फरियाद सुनी। यहां पर भी फरियादियों की लंबी कतार लगी रही।
इस दौरान तहसील में कुल 64 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया गया। इस मौके पर तहसील क्षेत्र के कई अधिकारी मौजूद रहे।