फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for making illegal recovery

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी अंक सुधार परीक्षा

Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making illegal recovery
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। चारो केंद्र व्यवस्थापकों को कैमरा दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक निगरानी रखेंगे है।
विज्ञापन

18 सितंबर से छह अक्तूबर तक होने वाली अंक सुधार परीक्षा की तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है। ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, गोपीगंज में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, भदोही में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज और औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जिनके यहां सीसीटीवी कैमरे में कोई खामियां है उसे सही करा लें। जीआईसी को जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई। सरकार ने बिना परीक्षा कराए पिछले कक्षा के अंकों के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया। कुछ मेधावी परीक्षार्थी परीक्षा न होने से मायूस थे। अच्छी पढ़ाई के बाद भी उन्हें कम अंक मिले। ऐसे होनहारों के लिए सरकार ने अंक सुधार का मौका दिया है। इसको लेकर 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक परीक्षा होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंक सुधार के लिए 231 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में सुबह आठ से सवा दस और दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा चार बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed