फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for embezzling farmer's money

Bhadohi News: किसान का पैसा हड़पने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for embezzling farmer's money
सुरियावां। फर्जी खाता खोलकर किसान का पैसा हड़पने के आरोप में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने सरायदत्ते, सोरांव प्रयागराज निवासी रमन कुमार पांडेय व शुभम सिंह को सोमवर को गिरफ्तार कर किया। आरोप है कि सुरियावां यूबीआई बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर की मिलीभगत यूबीआई की सुरियावां शाखा में फर्जी खाता खोलकर किसान का पैसा गबन कर लिया। मामले में बैंक मैनेजर अभी पुलिस के शिकंजे से दूर है।
विज्ञापन

अभोली निवासी किसान कृपाशंकर मिश्र की शिकायत पर सुरियावां पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया था कि यूनियन बैंक आफ इंडिया सुरियावां शाखा के तत्कालीन मैनेजर ने रमन व शुभम के साथ मिलकर बैंक में बिना किसी गारंटर व केवाइसी किए आधार कार्ड व फोटो पर उसके नाम से फर्जी खाता खोलकर खेत में कांडला गोरखपुर गैस पाइप लाइन डालने के एवज में उसे 29 अप्रैल 2024 को मिले मुआवजे की राशि को कांडला गोरखपुर पाइप लाइन के कर्मचारी रमन कुमार पांडेय, शुभम सिंह ने अपने खाते में आंतरित कर पैसा निकाल लिया। इसकी जानकारी के लिए बैंक में आवेदन किया, तो उसे 23 अप्रैल 2025 को पता चला कि उसके नाम से बैंक में फर्जी खाता खोलकर उसमें उसका पैसा आंतरित कर अन्य खाते में ट्रांसफर हो गया और पैसा भी निकालकर खाते को बंद कर दिया गया। उक्त बैंक एकाउंट को खोलने में फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर तत्कालीन बैंंक मैनेजर, रमेश कुमार पांडेय व शुभम सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed