फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Twice a day and night cut- off

सुबह-शाम और रात की कटौती बंद हो

Thu, 10 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 10 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Twice a day and night cut- off
ज्ञानपुर नगर में गोपीगंज रोड पर जमा हुए नागरिकों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए रोस्टर बदलने और अघोषित कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि सुबह-शाम तो बिजली गुल ही रहती है, दोपहर और रात में भी कटौती से मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

केबल ऑपरेटर अशोक कुमार दुबे कोको के नेतृत्व में सड़क पर उतरे नागरिकों ने कहा कि सुबह-शाम कटौती से जहां लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं दोपहर में बिजली कटौती से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रात्रि में बिजली आठ से 11 बजे तक कट रही है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। कहा कि भीषण कटौती के चलते उमस भरी गर्मी में बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उनमें चिड़चिड़ापन आ रहा है। जो कुछ बिजली मिलती भी है तो लो वोल्टेज के चलते बिजली का होना न होना सब बराबर हो जाता है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की भी आलोचना की। कहा कि चुनाव के समय भाजपा मुखिया ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद बिजली, महंगाई आदि के मुद्दे पर और बुरे दिन आ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रवींद्र, झूरू, बूटी, अवनीश, विनय आदि शामिल थे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed