फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tricolor hoisted in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में लहराया तिरंगा

Mon, 16 Aug 2021 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in educational institutions
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जिले के शिक्षण संस्थानों में भी रविवार को मनाया गया। सुबह आठ बजे से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया गया। राष्ट्रगान गाकर शिक्षकों ने आजादी दिलाने वाले रणबांकुरों को याद किया। कोविड के कारण स्कूलों में कम संख्या में ही बच्चे पहुंचे। गाइडलाइन का पालन करने के कारण शिक्षण संस्थानों में प्रभातफेरी नहीं निकाली गई। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, वीएनजीआईसी में प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव और मनोज चाणक्य फ्रंटल स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घोसिया संवाददाता के अनुसार, शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रबोधन प्रमुख श्री हरिराम तिवारी ने ध्वजारोहण किया। जंगीगंज: ओम उच्चशिक्षा संस्थान बिट्ठलपुर छतमी में संस्थापक पं ओमकार नाथ मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राचार्य राजीव ओझा आदि रहे। ओम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. अभय कुमार मिश्र, दवनपुर स्थित मा शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पं सदानंद द्विवेदी, अनूप द्विवेदी, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में प्रबंधक धनंजय मिश्र ने झंडात्तोलन किया। सीतामढ़ी: श्री कालिका इंटर कॉलेज कोइरौना में प्रबंधक राहुल दूबे, कमलादेवी पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी में राजेश कुमार सिंह, बीआरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज इटहरा में प्राचार्य डॉ. संजय द्विवेदी, डिजिटल ड्रीम्स कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इटहरा में सुरेश मिश्रा ने झंडा फहराया। दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में प्राचार्या डॉ अंजलि सिंह, श्री शिवकरन मिश्र इंटर कॉलेज इटहरा में राधेश्याम मिश्रा, पं.शोभनाथ मिश्र इंटर कालेज भीखीपुर कोइरौना में अध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय नारेपार, सीतामढ़ी और शुक्लान में धर्मेंद्र बहादुर सिंह, लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी में रामप्यारे शुक्ला, मां गंगा शिक्षण संस्थान में रुद्रपति दूबे ने ध्वजारोहण किया। चौरी: परषोत्तमपुर स्थित रामनरेश सिह पब्लिक स्कूल में निदेशक पंकज सिंह, मानिकपुर के श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोविंद दुबे, प्राथमिक विद्यालय जददुपुर में प्रधान मुसव्वर अली, प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर में ग्राम प्रधान प्रदीप यादव, प्राथमिक विद्यालय कोल्हड़ में प्रधान कैलाश यादव और प्राथमिक विद्यालय असोगापुर में ग्राम प्रधान तहसीलदार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। औराई संवाददाता के अनुसार, राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय अमीरपट्टी पर पर प्रधान संगीता देवी, प्राथमिक विद्यालय कैयरमउ पर प्रधान पूनम अश्विनी मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय लसमडिया पर बैजनाथ यादव, प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में प्रधान चंदा देवी ने झंडा पहराया। मोढ़। सेवासदन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अखिलेश यादव , सूर्या बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजन दुबे, नेवादा प्राथमिक पाठशाला में दिनेश पाठक, बलिभद्रपुर जूनियर और प्राथमिक विद्यालय में प्रधान श्याम यादव ने ध्वजारोहण किया। सरोई : जूनियर हाईस्कूल सरोई में प्रधान नीलम जितेंद्र कुमार पांडे, प्राथमिक विद्यालय बड़ौना में प्रधान प्रवीण कुमार दुबे, प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधान रमेश गुप्ता, दी पायनियर पब्लिक स्कूल में राजन पांडेय, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सोहन पाल, श्री केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अतुल उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। ऊंज: ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी कनौजिया ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवधन, प्रधान मनोज ओझा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीकीचौरा, ऋषि सिंह प्रधान बनकट खास ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकट में झंडा फहराया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरमैचा, बरईपुर, कलीपुरअईनछ, सुधवैं, दशरथपुर में ग्राम प्रधानों ने झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय दशारामपट्टी मरसड़ा में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, शिवनाथपट्टी में ग्राम प्रधान सीमा देवी और अनिल कुमार ने झंडा फहराया। दुर्गागंज:प्राथमिक विद्यालय लोकमनपुर में प्रधान विनोद पांडेय, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गुआली में प्रधान लाल बहादुर सरोज और प्रधानाध्यापक भग्गू राम बिंद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकपुर में प्रधान शीतला प्रसाद बिंद, प्राथमिक विद्यालय वीरभद्र पट्टी में प्रधान अनारदेई, प्राथमिक विद्यालय सरायहोला में प्रधान समराजी देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में प्रधान गीता देवी संगचंद्रेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed