फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tribal teenager gang-raped, case registered

आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 10 Jul 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Tribal teenager gang-raped, case registered
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। आरोपियों में एक नाबालिग व दो बालिग है। यूपी-एमपी बार्डर क्षेत्र में स्थित गांव निवासी किशोरी को एक आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ आबादी क्षेत्र से थोड़ी दूर मौजूद झाड़ी में ले गया। इसके बाद नाबालिग सहित तीन ने दुष्कर्म किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की जानकारी अधिकारियों से साझा करने के बाद थानाध्यक्ष नागेश सिंह आरोपियों की धरपकड़ में जुट गए। सूचना पर सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल भी शक्तिनगर पहुंच कर पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रविवार को तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके लड़के के साथ कुछ लोगों ने मिलकर अश्लील हरकत की है। अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो गाली गलौज देते हुए मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पुलिस हरकत में आ गई। मामले में आरोपी सुभाष, नंदू और बग्गड़ के विरुद्ध शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed