फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tree plantation took a pledge to conserve

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation took a pledge to conserve
विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया गया। अफसरों, संगठनों और शिक्षण संस्थानों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी को जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आवासीय परिसर में पांच फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि हरियाली के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश में हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्या, रिचेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने पिपरी, पिपरिस सहित आधा दर्जन स्थानों पर पौधरोपण किया। इस मौके पर राजेश सिंह, संतोष सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, अशोक दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशी नरेश इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था की डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. रत्नेश सोनी, डॉ. सर्वेशान्द, डॉ. सुशील कुमार के साथ महाविद्यालय के डॉ अतिशयेन्द्र कौशल, डॉ जितेंद्र कुमार मौर्य, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ रवि कुमार यादव, डॉ शेफाली सिंह व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। दूसरे चरण में वर्चुअल सेशन हुआ। जिसमें प्रदेश के कई कॉलेजों के प्रवक्ता शामिल हुए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज, सीतामढ़ी में प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इंसान को जीने के लिए पर्यावरण पर ही निर्भर होना पड़ता है। इसलिए हमारी पूरी कोशिश पर्यावरण को बचाने की होनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. अनित दुबे, डॉ. अरविंद उपाध्याय, दीपा गुप्ता, पीएन त्रिपाठी, आलोक कुमार शुक्ला, अखिलेश, अविनाश, आदिक आदि मौजूद रहे। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सुभाषनगर नगर इकाई की तरफ से 150 पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रणवकांत पांडेय, विष्णुकांत पांडेय, शिवा मिश्रा, अभिषेक सिंह, शत्रुंजय कुमार शुक्ल, सत्यप्रकाश, शिवा तिवारी, अमन चौबे, हर्षंजय कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति कुरमैचा में सचिव घनश्याम बिंद ने पौधरोपण किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने सारीपुर, चकवां, देवनाथपुर, तेजीपुर, खरगपुर, जीआईसी कॉलेज सहित दर्जन भर गांवों में 1100 पौधों का रोपण किया। उधर, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। ऊर्जा के संरक्षण एवं प्राकृतिक स्रोत विषय पर हुई गोष्ठी में कई विशेषज्ञ शामिल हुए। वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हमें गंभीरता से पर्यावरण प्रदूषण, पर्यावरण सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन पर विचार करना चाहिए। महाविद्यालय की छात्रा दिष्मा बानो, प्रिया सिंह, मुस्कान बानो ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार मिश्र आदि ने भी विचार प्रस्तुत किए। एकल अभियान की ओर से रगमार्ग स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर शिव सहाय, रवि कुमार, कन्हैया लाल सेठ, विकास कुमार, ओम प्रकाश, माला रानी, रेनू, प्रीती आदि मौजूद रहीं। उधर, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ऑनलाइन व्याख्यान में प्राचार्य प्रो.डॉ.मुरलीधर राम ने पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ने से जीव-जंतुओं के साथ-साथ मनुष्यों का जीवन भी खतरे में पड़ता दिख रहा है। हम सबको जल, वायु, मृदा और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता डॉ.आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़, सूखा, वर्षा में बदलाव, बादल फटने, भूस्खलन आदि प्राकृतिक घटनाओं चिंता जताई। डॉ.अनुराग सिंह ने जैव विविधता और जंगलों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए सभी से प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ.राजकुमार सिंह यादव भौतिकी विभाग के संयोजन में ऊर्जा संरक्षण एवं प्राकृतिक श्रोत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संचालन डॉ.अनीश कुमार मिश्र ने किया। डॉ.श्वेता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राध्यापक डॉ.अंकिता तिवारी, शिखा तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed