फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Treatment of 1819 patients in Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में 1819 मरीजों का उपचार

Sun, 14 Mar 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 1819 patients in Jan Arogya Mela
ज्ञानपुर। जिले के सभी 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की की टीम ने कुल 1819 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। मेले में आयुष्मान भारत के 60 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में करीब 10 माह तक बंद रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला फरवरी से शुरू हुआ। उसके बाद से हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगना शुरू हुआ। उसी क्रम में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मेला शुरू हुआ। जहां सुबह से ही मरीजों की भीड़ आनी शुरू हो गई । इस दौरान चिकित्सकों ने महिला, पुरुष और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी दवाएं भी प्रदान की। जन आरोग्य मेले में 33 चिकित्सा अधिकारी, 128 पैरामेडिकल स्टाफ को मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेेले में 782 पुरुष, 778 महिला और 259 बच्चों का उपचार किया गया। छह मरीजों की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed