फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trauma treatment left on clean roads

संवरीं सड़कें पर ट्रामा में इलाज बाकी

Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trauma treatment left on clean roads
औराई। कभी पूर्वांचल में औराई की चीनी मिल भदोही जिले की पहचान हुआ करती थी। उसी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक भाजपा के दीनानाथ भास्कर हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में बिजली की व्यवस्था सुधारने, सड़कों की तस्वीर संवारने, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने, अस्पताल आदि बनवाकर जन सुविधाओं का विस्तार करने का दावा करते हैं, लेकिन विपक्ष का कहना है कि पूर्व की सरकारों के काम को गिनाकर वाहवाही लूट रहे हैं। कई परियोजनाएं पूर्ण नहीं करा सके तो कुछ पर काम ही शुरू नहीं हुआ। विपक्ष कहता है कि ट्रामा सेंटर पूर्व सरकार की उपलब्धि है और औराई चीनी मिल आज भी जस की तस स्थिति में है। न तो मिल चालू हुई और न ही उसमें बायो फ्यूल प्लांट बनाने का सपना साकार हुआ। सड़कों की स्थिति खराब है है। सीएचसी में बने ट्रामा सेंटर में इलाज शुरू नहीं हुआ। खेतों में छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष का मानना है कि जमकर काम हुए, कई सौगात मिली, जनता के काम को तवज्जो मिली। कई कामों के लिए प्रस्ताव भी हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित औराई क्षेत्र के विधायक दीनानाथ भास्कर कहते हैं कि पांच वर्ष के कार्यकाल में जनता की सेवा की। विकास की बयार है। क्षेत्र में जहां जरूरत थी वहां हैंडपंप लगा, दर्जनों पुलिया, पुल का निर्माण हुआ, सड़कों का जाल बिछा। जहां मरम्मत की जरूरत थी उसकी मरम्मत हुई। बिजली आदि के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक काम हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य हुए उसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। परिवहन के क्षेत्र में जिले के साथ ही पड़ोसी जनपदों को जोड़ने वाला बस स्टैंड बना। इससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है।
विज्ञापन

विधायक ने गिनाई ये उपलब्धियां
- क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार के लिए विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिली।
- सड़कों का जाल बिछा, ममहर से उचेठा, माधोसिंह, जीटी रोड तक सड़क बनी।
- शिक्षा के क्षेत्र में जंगला में राजकीय आईटीआई कॉलेज का निर्माण हुआ।
- ट्रामा सेंटर का निर्माण पूरा हुआ, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुईं।
- औराई में बस स्टैंड के भवन का निर्माण पूर्ण कराया गया।
प्रतिद्वंद्वी की बात
भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर पांच साल के कार्यों को लेकर जनता के संतुष्ट होने का दावा भले ही करते हैं, लेकिन विपक्षी इससे संतुष्ट नहीं हैं। 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर रहीं पूर्व विधायक मधुबाला पासी कहती हैं कि पूर्व की सरकार के कार्यों को मौजूदा विधायक गिना रहे हैं। औराई का ट्रामा सेंटर, बस स्टेशन जैसे अन्य कार्य पूर्व सरकार की उपलब्धि है। थाना, तहसील, ब्लाक से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा है। सड़कों की दशा खराब है, औराई चीनी मिल चालू नहीं हुई। किसान खेतिहर छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। बिजली की कटौती से जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया आरोप
- ट्रामा सेंटर पूर्व सरकार की उपलब्धि है उसे भुनाया जा रहा है।
- औराई ट्रामा सेंटर भी पूर्व सरकार का काम है, उसमें ये इलाज शुरू नहीं करा सके।
- सड़कों की हालत खराब है, ग्रामीण सड़कों की दशा सबसे ज्यादा खराब है।
- गांव, ब्लाक, तहसील और थाने तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
- पांच साल में औराई की जनता को कोई बस नहीं मिली।
बोले मतदाता
दलपतपुर निवासी नवीन कुमार दुबे ने बताया कि औराई विधानसभा क्षेत्र में जो काम कभी नहीं हुआ था वह पांच साल में हुआ है। विधायक ने गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों की मदद की। बिजली, सिंचाई की समस्या दूर हुई है। दु:ख, सुख समझा लोगों से मिलकर समस्या को पूछा।
वहीं भवानीपुर के अभिषेक पाल ने बताया कि विधायक ने केंद्र और राज्य की कई योजनाओं का क्रियान्वयन कराया। लेकिन चीनी मिल चल जाए तो बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलता। मुख्य मार्ग से गांव को जाने वाली सड़कें आज भी बदहाल हैं। बिजली तो मिल रही है लेकिन, सोलर लाइट कहीं दिखाई नहीं देती।

उधर भमौरा के जगदीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से गांव का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हुआ। फिर भी जो काम हुआ है। कई कार्य हुए हैं, कई कार्य अधूरे हैं। जनहित से जुड़े और कार्यों कराने बाकी हैं। औराई के उमेश दूबे ने कहा कि कई गांवों में सांस्कृतिक मंच बनवाया गया। इसी तरह यदि क्षेत्र में खेलकूद का स्टेडियम हो जाता तो लोगों को सहूलियत हो जाती।
विधायक निधि
पांच साल में कुल मिला: 09 करोड़
सड़क, नाली, पुलिया व अन्य पर खर्च: 8.99 करोड़
शेष बचा- 400 रुपये
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता: 376673
पुरुष मतदाता: 198193
महिला मतदाता: 178459
थर्ड जेंडर--21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed