फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   train late

दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Wed, 16 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
train late
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रूट से होकर फेरा लगा रहीं चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेन समेत दर्जन भर से अधिक एक्सप्रेसों में दीपावली और छठ पर्व को लेकर गहमागहमी देखी जाने लगी है। खंड पर पड़ने वाले छोटे-बड़े स्टेशनों से बलिया, गाजीपुर, बिहार, पटना, दरभंगा, छपरा आदि नगरों हो दिल्ली, मुंबई महानगरों से पर्व पर पहुंचने वालों से ट्रेन के शौचालय तक फुल नजर आने लगे हैं। चाहकर भी रेल प्रशासन यात्रियों को उचित व्यवस्था देने में असफल नजर आ रहा है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर देखा गया कि बिहार जाने वाली पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर टिकट लेकर इंतजार कर रहे यात्री चढ़ने के लिए परेशान रहे। बताते चलें आगे दीपावली तथा छठ पर्व को लेकर गैर राज्यों में रह रहे परदेसी अपने परिवार के साथ अपने-अपने घर जाने के लिए ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं आलम यह है कि ट्रेन की बोगियां जहां यात्रियों से खचाखच भरी है वही शौचालय भी हाउसफुल चल रहा है ऐसे में अन्य स्टेशनों पर टिकट लेकर आगे की यात्रा करने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों का ट्रेन पर चढ़ना मुश्किल नहीं नामुमकिन सा हो गया है जिसको लेकर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

करवाचौथ की तैयारी तेज,खरीदारी ने पकड़ा जोर
ज्ञानपुर/लालानगर। करवा चौथ का बाजार दमक उठा है। बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर महिलाओं में उत्साह है। सबसे ज्यादा नई दुल्हनें व्रत रहने को लेकर उत्साहित हैं। मंगलवार को नगर में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर समेत जनपद में करवा चौथ पर्व को मनाने के लिए सुहागिनों ने अपनी तैयारियां तेज कर पूरे दिन पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त रहीं। बताते चलें इस बार करवा चौथ पर्व रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहा है पति के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन इस व्रत को रखती है। पं.रसीले महाराज ने बताया कि 70 साल के बाद यह अद्भुत संयोग आया है, जब यह पर्व रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल योग के साथ है। इसलिए यह संयोग करवा चौथ को बेहद खास बना रहा है इसका सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं की जिंदगी में आएगा जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed