फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic route unless corrected

Traffic route unless corrected

Mon, 01 Feb 2016 02:05 AM IST
आवागमन मार्ग दुरुस्त न कराने की शिकायत की
आवागमन मार्ग दुरुस्त न कराने की शिकायत की Updated Mon, 01 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic route unless corrected
 एसडीएम ने पहले काली  देवी स्थित तालाब का सुंदरीकरण का कार्य देखा। जहां पर अभी भी कार्य मंद  गति से होने के साथ आधे-अधूरे भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन


कारण पूछने पर नगर पालिका के लोगों ने बताया कि बजट न मिलने से कार्य बंद है। इसका प्रस्ताव भेजा गया  है, इसके बाद वे नगर के कई मोहल्लों में पहुंचकर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग  सड़क और नालियों को देखा।
विज्ञापन


 इस दौरान अंजही मुहाल में उदासीन अखाडा गली में पालिका द्वारा नाला निर्माण अधूरा छोड़ देने और आवागमन मार्ग दुरुस्त न कराने की शिकायत की गई।

 अंजही मुहाल में उदासीन अखाडा गली में पालिका द्वारा नाला निर्माण अधूरा छोड़ देने और आवागमन मार्ग दुरुस्त न कराने की शिकायत नागरिकों ने एसडीएम से की। इसके अलावा नगर के गलियों की साफ सफाई न  कराने का आरोप पालिका पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने पालिका कर्मियों को सख्ती  से पालन पर जोर दिया। इसके बाद पश्चिम मोहाल, अंजही मोहाल, जामा मस्जिद  गली, बाबा कबूतरनाथ  मंदिर, पूरेरजई में बने इंटरलॉकिंग सड़कों का निरीक्षण  किया।

जहां भी नागरिकों की ओर से शिकायतें की गई, उस समस्या का फौरन  निस्तारण करने के लिए पालिका कर्मियों को दिया। जहां पर बजट की कमी बताई  गई, उसे प्रस्ताव भेजकर बजट मंगवाने का निर्देश दिया। एक घंटे से अधिक समय  तक नगर में भ्रमण और निरीक्षण करने के बाद जांच टीम वापस लौट गई।


 एसडीएम ने  निर्माण कार्यो पर दिशा-निर्देश देने के साथ ही शिकायतों का प्राथमिकता से  निस्तारण का निर्देश भी दिया। जांच  टीम में इंजीनियर आबिद अली खान समेत  नगर के पालिका कर्मी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed