फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trader injured in road accident dies

Bhadohi News: सड़क हादसे में घायल व्यापारी की मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trader injured in road accident dies
औराई। सड़क दुर्घटना में घायल कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी राहुल यादव (27) पुत्र राजकुमार की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वे बीते मंगलवार की रात वाराणसी से एक पिकअप पर प्लाई लादकर लौट रहे थे। इस बीच मोहनसराय पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। जिसमें वे घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन तीन दिन बाद शुक्रवार को उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शुक्रवार को भोगांव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि राहुल यादव बहुत ही मिलनसार लड़का था, वह भदोही सहित अन्य जनपदों में प्लाई का दरवाजा बनाकर आपूर्ति करता था। मृतक को एक लड़का और एक लड़की है। माता मंजू देवी पत्नी ज्योति यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed