{"_id":"61fed30f0c9f4820b66ba8fc","slug":"tractor-driver-murder-case-nominated-arrested-five-taken-into-custody-and-interrogated-bhadohi-news-vns637167484","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक हत्याकांड: नामजद गिरफ्तार, पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक हत्याकांड: नामजद गिरफ्तार, पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोइरौना थानाक्षेत्र के बेरवां पहाड़पुर के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर चालक मुंशीलाल गौतम की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद जयशंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बृहस्पतिवार की रात में कोईरौना थाना के बेरवा पहाड़पुर गांव के सामने ट्रैक्टर से टकराने के बाद साइकिल सवार गिर गया था। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में चालक की मौत हो गई। शुक्रवार को आक्रोशित परिवार के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस ने जयशंकर पांडेय सहित पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया तब देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया था। रात में ही पुलिस ने कई स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान नामजद जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया। पांच अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना में एक नेता के परिवार के ही तीन युवक शामिल हैं। जिनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।