फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Toll booth damaged due to uncontrolled truck collision

अनियंत्रित ट्रक के धक्के से टोल बूथ क्षतिग्रस्त

Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Toll booth damaged due to uncontrolled truck collision
लालानगर स्थित टोलप्लाजा पर रविवार को अपराह्न में उस समय अफरातफरी मच गई जब अनियंत्रित ट्रक के धक्के से टोल बूथ क्षतिग्रस्त हो गया और कर्मचारी ने भागकर जान बचाई। जानकारी पर अन्य कर्मचारियों ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में लेकर किनारे खड़ी कराया। प्रबंधक आलोक रावत ने बताया कि वाराणसी की ओर से चालक मोइनुद्दीन निवासी गया-बिहार मवेशियों को लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। बूथ पर तैनात कर्मचारी ने जब टैक्स की मांग की तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक बूथ को तोड़ दिया। टोल बूथ को काफी नुकसान होने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर गोपीगंज कोतवाली में दी गई। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। ट्रक पर लदे मवेशियों को सुपुर्दगी में देकर लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed