फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Told the importance of education through street plays

Bhadohi News: नुक्कड़ नाटक से बताया शिक्षा का महत्व

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Told the importance of education through street plays
संवाद न्यूज एजेंसीगोपीगंज। औराई ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय चंद्रपुरा में बृहस्पतिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

चौपाल में शिक्षक संकुल विनोद कुमार ने आपरेशन कायाकल्प, नीलम सिंह ने निपुण भारत मिशन की जानकारी दी। वहीं एआरपी गजेन्द्र श्रीवास्तव ने डीबीटी के बारे में जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय चन्द्रपुरा व प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर के निपुण बच्चों ने अभिभावकों के सामने इसका प्रदर्शन किया। बीईओ औराई ने बताया कि निपुण भारत मिशन बच्चों में शिक्षा कौशल के विकास को लेकर बहुत महत्वपूर्ण अभियान हैं। जिसमें अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बताया कि डीबीटी से प्राप्त धनराशि को बच्चों को स्कूली शिक्षा पर खर्च करना बहुत ही जरूरी होता है। मौके पर रामबली सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार, दयाराम, विनय कुमार सिंह, नीलम सिंह समेत बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन सौरभ यादव व धन्यवाद शीतला प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed