फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today vaccination will be done in four dozen schools

आज चार दर्जन विद्यालयों में होगा टीकाकरण

Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today vaccination will be done in four dozen schools
भदोही। कोरोना का संक्रमण लगातार तेज होता जा रहा है। भदोही जनपद में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक ओर जहां प्रशासन लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है तो दूसरी ओर टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। वर्तमान में स्कूली बच्चों और किशोरों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के देखरेख में शनिवार को 4 दर्जन विद्यालयों में टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के अधीक्षक डा.अमरनाथ ने बताया कि शनिवार को जनपद के 49 विद्यालयों में कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी पर 16 टीमों का गठन किया गया है जो सुबह 9 बजे कैंपों में पहुंच जाएंगी। बताया कि भदोही कस्बे के नेशनल इंटर कालेज और एमए समद इंटर कालेज के अलावा नईबाजार के बाल विद्या निकेतन और मदरसा फैजुल उलूम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि लोग अपना आधार लेकर आएं। जिनके पास आधार न हो तो वे विद्यालय का आईकार्ड लेकर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed