फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today 10.35 lakh plants will be planted

आज लगाए जाएंगे 10.35 लाख पौधे

Sat, 04 Jul 2020 03:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Today 10.35 lakh plants will be planted
ज्ञानपुर। वृहद पौधरोपण की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार शाम तक नर्सरी से ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रजाति के पौधे पहुंचाए गए। रविवार को एक ही दिन में 10 लाख 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सूबे में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिले में 10 लाख 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग के साथ ही चयनित सभी विभाग के अधिकारी अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के समय मिट्टी में मिलाने के लिए नजदीकी गौशालाओं से कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट खाद भी पर्याप्त मात्रा में कर लिया जाए। पौधरोपण के समय फोटोग्राफ कराएं और कंट्रोल रूम को भी सूचित करें। कहा कि प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के पास एक-एक पौधा खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों के माध्यम से रोपे जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीएफओ आलोक सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed