फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   toda las monday of sawan

आज शिवालयों पर बाबा का अंतिम जलाभिषेक

Mon, 07 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Mon, 07 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
toda las monday of sawan
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शिव आराधना के पवित्र माह सावन के अंतिम एवं पाचवें सोमवार पर शिवालयों पर बम-बम की गूंज रहेगी। रविवार को मंदिरों की साफ-सफाई की गई। कई स्थानों पर रूद्राभिषेक और धार्मिक आयोजन होंगे। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सेमराध, हरिहरनाथ, तिलेश्वरनाथ और बड़े शिव पर सुरक्षा के यापक इंतजाम कि ए गए हैं।  
विज्ञापन


सावन के शुरूआत से ही पूरा जिला शिवमय हो गया है। जगह-जगह चल रहे धार्मिक आयोजनों संग जीटी रोड पर कांवरिया शिविर में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रयाग से जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियो का जत्था पहुंचने लगा है। सावन भर शिवभक्त कांवरिया जल लेकर शिवालयों में अभिषेक किया। अंतिम सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। जीटी रोड पर कांवरियों की आमद तो कम दिख रही है लेकिन ग्रामीण शिवालयों में कांवरियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। सावन के आखिरी सोमवार की पूर्व संध्या पर सरपतहां निवासी पंकज शुक्ला के आवास पर रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्यों ने विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस मौके पर अजीत सिंह, राजेश परदेशी, दिनेश, रमेश, सचिन झा, इश्तियाक समेत कई लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में ही बंद हो जाएंगे कपाट  
ज्ञानपुर। चंद्रग्रहण के मद्देनजर जिले के कई शिवालयों का कपाट दोपहर में ही बंद हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे से चंद्रग्रहण का दौर शुरू हो जाएगा। गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर का कपाट सोमवार को सुबह 11 बजे बंद कर दिया जाएगा। मंगलवार को भोर में मंगला आरती होगी। यह जानकारी बाबा बड़े शिवधाम के प्रबंधक रामकृष्ण उर्फ खट्टू ने दी। इसी तरह अन्य शिवालयों के कपाट भी अलग-अलग समय पर बंद किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed