{"_id":"58e13a2f7b7d2569584fd8fcdd8e3746","slug":"to-work-in-environmental-imbalances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण असंतुलन को दूर करने में करे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण असंतुलन को दूर करने में करे कार्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण असंतुलन को दूर करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
वे बीती रात स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में लायंस क्लब भदोही वरुणा के तीसवें अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में राज्य और केंद्र सरकारें व्यापक जोर दे रही हैं। हमें उन्हें भी साथ लेकर चलना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण असंतुलन से खड़ी होने वाली समस्याओं से लायंस क्लब का भी सरोकार है। अधिष्ठापन अधिकारी एमजेएफ अनिल तुल्सियान ने कहा कि गरीबों तक सेवा के कार्य पहुंचे ऐसा प्रयास होना चाहिए । विकलांगों की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों पर जोर देना चाहिए। इस दौरान सदस्यों से कैंडिल जला कर ज्योति से ज्योति जलाते चलो... का नारा देते हुए कहा कि इससे सेवा भावना जागृत होती है।
उन्होंने क्लब के नए अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी, सचिव रमेश काबरा, कोषाध्यक्ष अशोक साबू, प्रथम उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, तृतीय उपाध्यक्ष रमेश पुरोहित, संयुक्त सचिव विनय गुप्ता, पीआरओ मीनाक्षी जैन को पद पर अधिष्ठापित करते हुए कहा कि आप पर गरीबों की सेवा से लेकर क्लब की सेवा भावना को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि आप से लोगों को उम्मीदें बंधी हैं। इस मौके पर क्लब के नए अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष ने टीम वर्क पर जोर देने की बात कही। निवर्तमान सचिव रमेश पुुरोहित ने गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और बताया कि गत वर्ष 214 रोगियों के लेंस प्रत्यारोपित करने के अलावा विकलांग शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। विशिष्ट अतिथि मकुंद लाल टंडन, प्रकाश चंद जायसवाल, मंडल सचिव, राजीव रंजन, रीजन चेयर पर्सन प्रवीन राय, जोन चेयर पर्सन अरविंद भट्टाचार्या ने भी संबोधित किया। उपस्थित लोगों में अशोक पाटोदिया, शारदा पाटोदिया, सरोज काबरा, अजय काबरा, उषा काबरा, हाली कुमार जैन, केपी दूबे, अशोक साबू, सुरेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, प्रेम पुरोहित, निखिल काबरा, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।