{"_id":"aa0d94450d42aaba312b11a9fd14628f","slug":"tips-given-to-artisans-in-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में शिल्पकारों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में शिल्पकारों को दिए टिप्स
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के निदेशक प्रो.केके गोस्वामी ने कहा कि आने वाले वर्षों में कंप्यूटर पर काम करने की अनिवार्यता होगी। किसी भी व्यवसाय में सफलता के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान आवश्यक होगा। वही व्यक्ति सफल होगा जो सूचनाओं के आदान प्रदान में न केवल त्वरित होगा बल्कि संचार माध्यमों का बेहतर लाभ उठा सकेगा। वे संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी में कामगारों को संबोधित कर रहे थे।
निदेशक ने कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए केवल लगन और इमानदारी चाहिए।
परिक्षेत्र के तमाम कालीन उद्यमियों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने शुरूआत आपकी तरह बुनकर/मजदूर के रूप में की लेकिन आज सफल उद्यमी हैं। निदेशक ने कहा कि विकास करने के लिए न केवल आपको त्वरित निर्णय लेने होंगे बल्कि संचार क्रांति का भी बेहतर लाभ उठाना होगा। आज ईमेल, वेबसाइट का व्यापक महत्व है। इसके ज्ञान बिना तरक्की संभव नहीं है। कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता के साथ साथ उनकी कीमतें भी लुभावनी होनी चाहिए। इस बात पर विशेष ध्यान दें कि यदि किसी वस्तु की कीमत अधिक है तो खरीदार के समक्ष प्रमाणित करें। कहा यहां मैंने पाया कि आपके पास अपने उत्पादों ना तो कैटेलाग है और ना ही अपना विजिटिंग कार्ड। यह सब आपकी मार्केटिंग ज्ञान में कमी को उजागर करता है। भविष्य में इस पर ध्यान जरूर दें। प्रमुख निर्यातकगण एसी बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, मलिक कमर ऊमर, इश्तियाक अंसारी, डॉ.एसके पाल आदि भी मौजूद रहे।