{"_id":"80e1ea1c6c027f3276e117cff051f543","slug":"tighten-activated-curb-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हो अपराध पर अंकुश कसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हो अपराध पर अंकुश कसें
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल शिवसागर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं गोपीगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बलवा ड्रील, मालखाने आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों को हिदायत दी कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर करें।
डीआईजी शिवसागर सिंह ने मंगलवार की सुबह छह बजकर 30 मिनट पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड के दौरान ही बलवा ड्रील का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर क्राइम ब्रांच समेत अन्य शाखाओं का अवलोकन किया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देश के तहत कार्य करें। जनता से बेहतर संबंध बनाकर अपराधियों को गिरफ्तार करें। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार एक दिन पूर्व जनपद में आए विंध्याचल मंडल के डीआईजी शिवसागर सिंह ने मंगलवार को गोपीगंज थाने का निरीक्षण किया। एसओ समेत उपनिरीक्षकों से मुखातिब होकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ा दे, साथ ही अपराधियों पर अंकुश रखे। डीआईजी ने असलहा बैरक, बंदी बैरक, अपराध समेत अन्य रजिस्टर अवलोकन किया। डीआईजी ने सभी उप निरीक्षकों के सर्विस रिवाल्वर उन्हें चलाने की जानकारी होने की जांच कराई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष से भी थाने के बारे में जरूरी जानकारी ली। एसओ को निर्देश दिया कि थाने के उप निरीक्षकों के असलहों का प्रत्येक रविवार को परीक्षण और साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। एसओ रमेश चौबे, चौकी इंचार्ज रंग बहादुर पांडेय, आनंद नारायण त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।