फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three thousand cooks will get increased honorarium for April

तीन हजार रसोइयों को अप्रैल का मिलेगा बढ़ा मानदेय

Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three thousand cooks will get increased honorarium for April
जिले के तीन हजार रसोइयों को अप्रैल माह का मानदेय बढ़ा हुआ मिलेगा। मार्च तक डेढ़ हजार की दर से मानदेय भेजा गया था, लेकिन अप्रैल की रकम अब तक नहीं भेजी गई है। जून और जुलाई में यह राशि उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पका-पकाया भोजन बनाने वाले रसोइयों को अब तक डेढ़ हजार रुपये मानदेय दिया जाता रहा है। फरवरी- मार्च में चार-चार महीने के हिसाब से छह-छह हजार उन्हें दिए गए थे, लेकिन अप्रैल का मानदेय अभी तक जारी नहीं किया गया है। यही नहीं, एक से आठ तक की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को पका-पकाया भोजन परोसने वाले रसोइयों को अब साल में ड्रेस सिलवाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये भी अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह धनराशि सीधे खाते में ही आएगी। पांच सौ रुपये में महिलाएं साड़ी खरीदेंगी और पुरुष पैंट-शर्ट सिलवाएंगे। स्कूल में खाना बनाते समय सभी रसोइयों को ड्रेस में ही आना होगा। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने के लिए पहले ही घोषणा की गई थी मगर, विधानसभा चुनाव के कारण शासनादेश जारी नहीं हो पाया था। डीसी एमडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि अप्रैल से बढ़ा मानदेय जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed