{"_id":"677ebedef1e065c468032ea4","slug":"three-smugglers-carrying-18-protected-animals-in-a-truck-arrested-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121047-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रक में 18 संरक्षित पशुओं को लेकर जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रक में 18 संरक्षित पशुओं को लेकर जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
औराई कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बाबूसराय ओवरब्रिज के पास से 18 संरक्षित पशुओं के साथ तीन शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पशुओं को लेकर उन्नाव जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्कारों को गिरफ्तार किया।
औराई कोतवाली पुलिस बुधवार को संदिग्ध वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते तस्कर कुछ पशुओं को लेकर उन्नाव जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस बाबूसराय फ्लाईओवर के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग आरंभ की। इसी बीच एक ट्रक को रोककर चेक किया तो उसमें क्रूरतापूर्वक 18 संरक्षित पशु भरे हुए थे।
पुलिस ने वाहन से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम फिरोज खान व मुन्ना खान निवासी जीटी रोड मुगलसराय और इश्तियाक अहमद निवासी मोहल्ला कसाई टोला मुगलसराय बताया। बताया कि वे पशुओं को लेकर उन्नाव जा रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।