फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three roads will be widened, there will be relief from jam, proposal sent

Bhadohi News: तीन सड़कें होंगी चौड़ी, जाम से मिलेगा छुटकारा, भेजा प्रस्ताव

Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three roads will be widened, there will be relief from jam, proposal sent
ज्ञानपुर। जिले की तीन सड़कें चौड़ी होंगी। आम लोगों के आवागमन में सहूलियत और यातायात सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर चिह्नित सड़कें चौड़ी होंगी।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही अधिक होने से उन सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है।
विज्ञापन

इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। साल दर साल आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन कई सड़कें पहले की तरह सिंगल ही है। इससे एक साथ दो-चार पहिया वाहनों के आने से उन पर जाम की स्थिति बन जाती है। सरपतहां मुख्यालय से वन विभाग से होकर हॉस्टल चौराहा और सुरियावां-पाली मार्ग भी उन मार्गों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पर लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने ऐसी सड़कों को चौड़ी कराने का निर्देश दिया था।
जिसको संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने तीन सड़कों को चौड़ी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनूराम ने कहा कि तीन सड़कों को चौड़ी करने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। चयन होने पर एस्टीमेट आदि तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed