फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three new corona infected patients found

कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज मिले

Thu, 25 Feb 2021 05:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Three new corona infected patients found
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन नए मरीज मिले। जिला प्रशासन की ओर से दो संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है । जबकि तीसरा मरीज को जौनपुर का रहने वाला है उसे वहां भेज दिया गया है। तकरीबन दो माह बाद एक साथ जिले में तीन मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट हो गया है। जनवरी में माह में जहां 33 मरीज मिले थे। जबकि फरवरी में 12 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने से कोरोना मुक्त जनपद की ओर बढ़ रहे कदम ठिठक गए हैं। कोरोना वायरस ने बीते साल मार्च से अक्तूबर 2020 तक देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हाहाकार मचा दिया था। इस दौरान जिले में भी अप्रैल से लेकर जुलाई-अगस्त तक प्रतिदिन 10 से लेकर 70-80 मरीज मिल रहे थे। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सपो मार्ट समेत तीन अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए चालू करना पड़ा। वहीं अब 2021 में भले ही कोरोना वैक्सीन लोगों को लगनी शुरू हो गई हो लेकिन नवंबर- दिसंबर 2020 से ही संक्रमितों का आंकड़ा जिले में गिरने लग गया था । जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 2235 पहुंच गई है, हालांकि इसमें 2190 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जनवरी के 31 दिन में कुल 32 मरीज मिले। जिसमें करीब नौ दिन ऐसे रहे जिस दिन एक भी मरीज नहीं मिले। वहीं फरवरी के 24 दिन में मात्र 10 मरीज मिले लेकिन बृहस्पतिवार को तीन और महिला संक्रमित मरीज मिलीं हैं। इसमें मोढ़ के कोल्हुआं पांडेयपुर में एक, सुंदरपुर में एक और जौनपुर जिले के रायपुर की रहने वाली महिला मरीज शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तीन नए मरीज मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed