फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three murderers arrested

तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Three murderers arrested
भदोही। ब्लाक के ग्राम रयां में गत 16 सितंबर को हुए मारपीट में मनोज सरोज की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि 15 सितंबर को मामूली विवाद के बाद अगले दिन पुन: मारपीट हो गई थी जिसमें घायल मनोज ने शनिवार को दम तोड़ दिया था। इसके विरोध में ग्रामीणों द्वारा भदोही-जौनपुर हाईवे जाम करने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को हुई मारपीट में एनसीआर दर्ज की गई थी। 19 सितंबर को घायल मनोज की मौत के बाद एनसीआर को हत्या में तरमीम कर आठ लोगों को हत्यारोपी बनाया गया है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने का भी असर रहा कि रविवार को तीन आरोपितों सुभाष सरोज, दिनेश सिंह व विकास सोनकर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। शेष आरोपितों की भी सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि रयां के सरोज बस्ती में जमीन विवाद को लेकर 15 सितंबर को श्यामबहादुर सरोज और सुभाष सरोज परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। उसके अगले दिन पुन: भीषण मारपीट हो जाने से घायल पांच लोगों में से मनोज की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed